BSSC Laboratory Assistant Syllabus 2025 In Hindi PDF
Updated On : 12 May 2025 09:20 AM
Bihar Staff Selection Commission (BSSC) ने Laboratory Assistant भर्ती परीक्षा 2025 के लिए Latest Syllabus और Exam Scheme जारी कर दिया है। सभी इक्छुक और योग्य अभ्यर्थी बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक परीक्षा हेतू Written Exam का हिन्दी में पूर्ण पाठ्यक्रम आसानी से ऑनलाइन पढ़ सकते हैं एवं इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं PDF format में निचे दिए गए लिंक से जो BSSC के official website bssc.bihar.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन से लिया गया हैं।

Bihar SSC Lab Assistant Syllabus 2025 समरी
परीक्षा आयोजक | बिहार कर्मचारी चयन आयोग |
विभाग का नाम | लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार |
विज्ञापन संख्या | 04/25 |
Post Name | Laboratory Assistant |
Total Post | 143 |
Mode of Exam | CBT/ OMR |
परीक्षा अवधि | 2 घंटा |
आधिकारिक वेबसाइट | bssc.bihar.gov.in |
ऑनलाइन आवेदन करे | BSSC Laboratory Assistant Vacancy 2025 |
BSSC Laboratory Assistant Exam Scheme 2025
प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकृति की होगी। प्रारंभिक परीक्षा के माध्यम से कोटिवार उपलब्ध रिक्तियों के 05 (पाँच) गुणा संख्या के बराबर अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया जाएगा। मुख्य परीक्षा हेतु अलग से विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा।
प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय होंगे। कुल प्रश्नों की संख्या 150 होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 04 अंक दिये जायेंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 01 अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा की अवधि 02 घंटा की होगी। प्रारंभिक परीक्षा में भाषा का माध्यम हिन्दी/ अंग्रेजी होगा। अगर हिन्दी एवं अंग्रेजी के प्रश्न पत्रों में कोई भिन्नता होगी, तो अंग्रेजी के प्रश्न ही मान्य होंगे।
प्रारंभिक परीक्षा में एक पत्र सामान्य ज्ञान का होगा, जिसके निम्नांकित विषय होंगे:-
(क) सामान्य अध्ययन – 35 प्रश्न।
(ख) विज्ञान – 75 प्रश्न।
(ग) मात्रात्मक योग्यता / मानसिक क्षमता जाँच (Quantitative Aptitude/ Reasoning) – 40 प्रश्न।
BSSC Laboratory Assistant Syllabus 2025
प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस निम्न प्रकार से है:-
खंड (क) सामान्य अध्ययन (General Studies):- इसमें प्रश्नों का उद्देश्य अभ्यर्थी के आस-पास के वातावरण की सामान्य जानकारी तथा समाज में उनके अनुप्रयोग के संबंध में उसकी योग्यता की जाँच करना होगा। वर्तमान घटनाओं और दिन-प्रतिदिन की घटनाओं के सूक्ष्म अवलोकन तथा उनके प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण जैसे मामलों की जानकारी संबंधी ऐसे प्रश्न भी शामिल किये जायेंगे, जिनके बारे में जानकारी रखने की किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है। इसमें बिहार, भारत और इसके पड़ोसी देशों के संबंध में विशेष रूप से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
(i) सम-सामयिक विषय:- वैज्ञानिक प्रगति, राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, भारतीय भाषाएँ, पुस्तक, लिपि, राजधानी, मुद्रा, खेल-खिलाड़ी, महत्वपूर्ण घटनाएँ।
(ii) भारत और उसके पड़ोसी देश:- पड़ोसी देशों का इतिहास, भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आर्थिक परिदृश्य, स्वतंत्रता आन्दोलन, भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएं, भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था, देश की राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, पंचवर्षीय योजना एवं राष्ट्रीय आन्दोलन में बिहार का योगदान।
खंड (ख) विज्ञान (Science):- विज्ञान के प्रश्न इंटरमीडिएट (10+2) के पाठ्यक्रम के अनुरूप होंगे।
खंड (ग) मात्रात्मक योग्यता / मानसिक क्षमता जाँच (Quantitative Aptitude/ Reasoning):-
(i) मात्रात्मक योग्यता:- संख्या पद्धति से संबंधित प्रश्न, पूर्ण संख्याओं का अभिकलन, दशमलव और भिन्न, संख्याओं के बीच परस्पर संबंध, मूलभूत अंक गणितीय संक्रियाएं, प्रतिशत, अनुपात तथा समानुपात, औसत, ब्याज, एवं लाभऔर हानि।
(ii) मानसिक क्षमता जाँच:- इसमें शाब्दिक एवं गैर शाब्दिक दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इस घटक में निम्न से संबंधित यथासंभव प्रश्न पूछे जा सकते हैं :- सादृश्य, समानता एवं भिन्नता, स्थान कल्पना, समस्या समाधान, विश्लेषण, दृश्य स्मृति, विभेद, अवलोकन, संबंध अवधारणा, अंक गणितीय तर्कशक्ति, अंक गणितीय संख्या श्रृंखला, कूट लेखन एवं कूट व्याख्या।
BSSC Lab Assistant Exam Qualifying Marks
कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (सामान्य प्रशासन विभाग) द्वारा निर्गत संकल्प संख्या-2374, दिनांक-16.07.2007 के आलोक में कोटिवार न्यूनतम अर्हतांक निम्नवत् है:-
कोटि | न्यूनतम अर्हतांक |
---|---|
General | 40% |
BC | 36.5% |
EBC | 34% |
SC/ ST | 32% |
PwBD | 32% |
Female | 32% |